गायक बनने के लिए 10 बेहतरीन टिप्स

Singer Kaise Bane: दोस्तो, अगर आपको गाना गाने का शौक है या फिर आपके दोस्तों ने कहा है कि आपकी आवाज बेहतर है और आप एक सिंगर बन सकते हैं। तो आप बिलकुल सही पोस्ट परआए हैं। क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम जानने वाले हैं कि आप किस तरीके से सिंगर बन सकते हैं। वो कौन सी जरूरी बातें हैं जिनका आपको एक सिंगर बनने के लिए ध्यान रखना चाहिए। जिससे भविष्य में आपकी सिंगिंग लाइफ में कोई भी प्रॉब्लम ना आ सके और आप लगातार विकास कर सकें।

Singer Kaise Bane
Singer Kaise Bane

1. आइडल

सबसे पहले आपका एक आइडल होना चाहिए। अगर आप एक अच्छा सिंगर बनना चाहते है तो आपका कोई न कोई आइडल जरूर होना चाहिए। आइडल का मतलब वह सिंगर है जिसके गाने आपको बहुत अछे लगते है और जिसके जैसा आप खुद बनना चाहते हो। आपके पास कोई ऐसा आइडल जरूर होना चाहिए जिसको देखकर आपको प्रेरणा मिले। ये आइडल अरिजीत सिंह, बी प्राक, दर्शन रावल कोई भी हो सकता है।  

2. रेगुलर प्रेक्टिस करना

आपको रेगुलर प्रेक्टिस करना होगा क्योंकि Practice makes u perfect आपने सुना होगा। आप जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतना ज्यादा बारीकियां को आप समझ पाएंगे। सिंगिंग के अंदर कंपटीशन काफी ज्यादा है और उस कंपटीशन को बीट करने के लिए आपके पास प्रेक्टिस होना काफी ज्यादा जरूरी है। आप जितना अधिक प्रैक्टिस करेंगे उतना ही इस कैरियर मे आप सफल होंगे।  

3. हमेशा सीखने की कोशिश करना

प्रैक्टिस के साथ एक और जरूरी चीज होनी चाहिए और वह यह कि आपके अंदर सीखने की इच्छा होनी चाहिए। अगर आप किसी भी चीज को देखते हैं तो आप उससे क्या सीख रहे हैं यह काफी ज्यादा जरूरी होता है।

4. गाने के म्यूजिक पर ध्यान देना

अगर आप किसी भी म्यूजिक को सुनते हैं तो उस म्यूजिक को सुनते हुए आपको सबसे पहले तो यह गौर करना है कि उसमे कौन-कौन से इंस्ट्रूमेंट प्रयोग किए गए है। क्योंकि अगर आप कोई भी गाना सुनते हैं तो आपने शायद कभी ना गौर किया की उसमें कौन-कौन से इंस्ट्रूमेंट प्रयोग किए गए हैं। उसमें कौन से इंस्ट्रूमेंट प्रयोग किया गया है। उसमे बेस किस तरीके का है।

उसमें एक-एक चीज को नोटिस करिए तब आपको पता चलेगा कि असल मे म्यूजिक क्या होता है। आपकी आवाज तो एक यूनीक चीज है पर उस आवाज में चार चांद लगाने के लिए म्यूजिक काफी ज्यादा जरूरी होता है। किस जगह पर कौन सा म्यूजिक होना चाहिए यह काफी ज्यादा जरूरी होता है और यह सारी चीज तब आप समझ पाएंगे जब आप म्यूजिक को ध्यान से सुनेंगे।

5. गले का ख्याल रखना

अगर आप एक सिंगर बनना चाहते है तो आपको अपने आवाज का भी ख्याल रखना होगा। कई बार हम ऐसी चीज खा लेते हैं जिन वजह से हमारी आवाज काफी ज्यादा खराब हो जाती है। खांसी जुखाम जैसी चीज हमारे आवाज को काफी ज्यादा बिगाड़ देती हैं। तो इन सबसे बचने के लिए आपको गर्म पानी से गरारे करने होंगे। आपको इन सारी चीजों का ध्यान रखना होगा, क्योंकि अगर आप सिंगिंग लाइन में आते हैं तो आपका एकमात्र खजाना आपका आवाज ही होगा।

6. गुरु

आपको एक गुरु जरूर चाहिए होगा। जिसके लिए अगर आप 12th पास है तो आप म्यूजिक वोकल्स मे ग्रेजुएशन कर सकते हैं और यदि आपने अभी तक 12th भी नहीं किया है तो आप किसी भी म्यूजिक क्लास को ज्वाइन कर सकते हैं।आप उस म्यूजिक क्लास को ज्वाइन करने के बाद अपने आप में और ज्यादा सुधार कर सकते हैं या फिर अगर आप ग्रेजुएशन भी कर चुके हैं तो आप म्यूजिक वोकल्स मे मास्टर डिग्री कर सकते हैं।

7. सिंगिंग कंपटीशन मे भाग लेना

अगर आप इस फील्ड मे करियर बनाना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आपको इस फील्ड में छोटी से छोटी एक्टिविटी में भाग लेना चाहिए। अगर आप स्कूल या कॉलेज में है तो आपको अगर किसी भी फंक्शन मे भाग लेने का मौका मिले तो आपको उस फंक्शन में जरूर भाग लेना चाहिए। खासकर अगर सिंगिंग कंपटीशन होता है तो आपको उस कंपटीशन में जुरुर हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपकी स्किल निखर कर आएगी। इससे आपको यह पता लगेगा की आप पब्लिक के सामने किस तरीके से परफॉर्म कर पाते हैं।आपको इस चीज का भी पता लगेगा की अगर हजार लोग के सामने आपकी आवाज निकलती है या नहीं।

8. इंस्ट्रूमेंट प्ले करना सीखना

अगर आप सिंगिंग करना चाहते हैं तो केवल आप अपनी आवाज पर ही निर्भर नहीं रह सकते हैं। आपको इंस्ट्रूमेंट प्ले करना भी आना चाहिए। आपको गिटार, फ्लूट, हारमोनियम इन सारी चीजों को प्ले करना आना चाहिए। यह सारी चीज प्ले करने के लिए आपको कहीं म्यूजिक क्लास जरूर ज्वाइन करना चाहिए।

9. No smoking

अगर आप सिंगिंग लाइन में आना चाहते हैं और आपकी उम्र अभी बहुत ज्यादा नहीं है, तो आपको एक बात ध्यान में रखना है कि भविष्य में कभी भी आपको स्मोकिंग जैसी आदत नहीं डालनी है। अगर सिगरेट पीना आप शुरू करेंगे तो वहीं से आपकी आवाज की बर्बादी हो जाती है। फिर उसके बाद आपका आवाज बिल्कुल भी मधुर नहीं रह जाएगा। अगर आप भविष्य मे एक अच्छे गायक बनना चाहते तो आपको इन जैसी आदतों से कोसो दूर रहना चाहिए।

10. अपना गाना रिकॉर्ड करवाएँ

आपको अपना खुद का गाना लिखने का प्रयास करना चाहिए और उसके बाद उसको रिकॉर्ड भी करवाना चाहिए। रिकॉर्डिंग का बहुत ज्यादा पैसा नहीं लगता है। आज के समय मे स्टूडियो ज्यादा कंपटीशन के वजह से अपना रेट कम रखते हैं। ऐसे मे अगर आप अपना खुद का कोई पूरा गाना लिखते हैं तो आप अपने लिखे हुए गाने को अधिकतम 6000-7000 तक में आसानी से रिकॉर्ड करवा सकते हैं।

म्यूजिक रिकॉर्डिंग अगर आप किसी भी लोकल स्टूडियो से करवाते हैं तो कम पैसे पड़ेंगे लेकिन अगर वहीं आप किसी ब्रांड के पास जाते हैं तो जाहिर सी बात है तो वहाँ आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। लेकिन यदि आप शुरुआत कर रहे हैं तो आप किसी भी नजदीकी लोकल स्टूडियो से अपने गाने को रेकॉर्ड करवा सकते हैं जिससे आपको अनुभव मिलेगा।  

अपना एक यूट्यूब चैनल बनाइये और उस यूट्यूब चैनल पर अपने गाने को अपलोड करना शुरू करिए और अगर आपको किसी कंपनी का लेवल मिल रहा है तो बेहतर होगा और आपको एक सपोर्ट मिलेगा।

हम उम्मीद करते है की ये पोस्ट Singer Kaise Bane आपको जरूर पसंद आई होगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी ये आप हमें कॉमेंट करके जरूर बताइएगा।

यह भी पढे:

Leave a Comment