Engineer कैसे बन सकते है ?

Engineer Kaise Bane: हर एक इंसान अपनी जिंदगी कुछ ना कुछ अलग करना चाहता है। अगर आप भी टेक्निकल फील्ड से जुड़ी कुछ अलग करना चाहते हैं तो आपको इंजीनियरिंग का कोर्स करना चाहिए। इंजीनियरिंग एक ऐसा कोर्स है जिसमें आप बहुत कुछ सीख कर अपने मन के अनुसार कर सकते हैं। हर इंजीनियर कुछ ना कुछ अलग करता है तभी उसकी डिमांड ज्यादा रहती है और उसका करियर बुलंदी पर पहुंच जाता है। दोस्तों, इस पोस्ट मे हम आपको इंजीनियरिंग कोर्स से जुड़ी सारी जानकारी देने वाले है। वीडियो में आपको मैं क्या-क्या बताऊंगा उसको सबसे पहले जान लेते हैं इंजीनियर क्या होता है

Engineer-Kaise-Bane
Engineer Kaise Bane

Engineer कौन होता है ?

इंजीनियर उस इंसान को कहते हैं जो अपनी काबिलियत से किसी भी वस्तु का आविष्कार करने की क्षमता रखता हो। मतलब ऐसा इंसान जो अपने हिसाब से अपने प्रोफाइल संबंधित डिजाइन, मशीन टेस्ट या अलग-अलग प्रयोग करके कुछ नया अविष्कार करने का काम करता है। इंजीनियर का कार्य अपने फील्ड या ब्रांच से जुड़ी हुई नई चीजों को आविष्कार या डिजाइन करना होता है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

इंजीनियर बनने के लिए आपका 12th पास होना जरूरी है। 12th में आपका साइंस होना जरूरी है मतलब फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स। अगर आपका 12th मे साइंस नहीं है तो आप इंजीनियर इंजीनियरिंग का कोर्स नहीं कर सकते।

12th मैथ्स से करने के बाद आप JEE Advanced की परीक्षा दे सकते हैं। अगर आप उसमे पास हो जाते है तो इसके बाद आप IIT में एडमिशन ले सकते हैं। जो इंजीनियरिंग का सबसे बड़ा प्लेटफार्म माना जाता है।

Engineering कोर्स कितने साल की होती है?

दोस्तों इंजीनियरिंग का कोर्स 4 साल का होता है। जो की 8 सेमेस्टर में बंटा होता है। इन सारे सेमेस्टर को पास करना बहुत जरूरी है। जब तक आप सभी सेमेस्टर क्लियर नहीं करेंगे तब तक आपकी इंजीनियरिंग पूरी नहीं हो पाएगी।

Engineering कितने तरह की होती है?

अगर आपने ठान लिया है कि आपको इंजीनियरिंग ही करना है तो आपको सबसे पहले यह सोचना होगा कि आपको किस फील्ड में इंजीनियरिंग करनी है। इंजीनियरिंग के सारे फील्ड है के बारे में जानना बेहद जरूरी है। ताकि यह पता चल सके कि आपको इंटरेस्ट किस फील्ड में है। अगर आपके इंटरेस्ट का फील्ड नहीं होगा तो आपको काम करने में हमेशा परेशानी होगी। इंजीनियरिंग के फील्ड हैं –

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  • पावर इंजीनियरिंग
  • रोबोटिक्स इंजीनियरिंग
  • एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
  • माइनिंग इंजीनियरिंग
  • टेक्सटाइल इंजीनियरिंग
  • मरीन इंजीनियरिंग
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

Engineering के लिए प्रवेश परीक्षा

किसी भी कोर्स को करने के लिए एक अच्छे कॉलेज में पढ़ना जरूरी होता है। तभी आप सफलता के मुकाम पर पहुंच पाएंगे। अच्छे इंस्टिट्यूट का चुनाव ही आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएगी। इंडिया में इंजीनियरिंग के लिए एंट्रेंस एग्जाम है –

  • JEE Main
  • JEE Advanced
  • BITSAT
  • VITEEE
  • WBJEE
  • SRMJEEE
  • COMEDK
  • MET
  • KITEE
  • MHTCET
  • AMU
  • GUJCET
  • CUSAT

Engineering College कौन-कौन से हैं?

अच्छी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपका 12th मे अच्छा नंबर होना जरूरी है। ज्यादा नंबर होने पर ही आपको एडमिशन मिल पाएगा। वैसे कम नंबर वाले छात्रों को भी एडमिशन मिलती है लेकिन किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलना काफी मुश्किल होता है। इंजीनियरिंग के लिए कुछ इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम है –

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
  • इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
  • इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, रुड़की
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
  • इंडियन का केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहटी
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, इंदौर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद

Engineering की फीस कितनी होती है?

इंजीनियरिंग कोर्स की पूरी तरह से कॉलेज पर ही निर्भर करता है। अगर आप सरकारी इंस्टिट्यूट से यह कोर्स करते हैं तो आपकी फीस कम लगती है। प्राइवेट इंस्टिट्यूट की फीस थोड़ी ज्यादा होती है। इंजीनियरिंग के कोर्स की फीस 2 से 8 लाख के करीब होती है। कुछ प्राइवेट कॉलेज में इससे ज्यादा फीस भी हो सकती है। जो छात्र ज्यादा फीस देने के काबिल नहीं होते है उनको इंजीनियरिंग सरकारी कॉलेज से ही करना चाहिए क्योंकि सरकारी कॉलेज की फीस बहुत ही कम होती है।

Engineer की सैलरी

एक इंजीनियर की सैलरी उसकी नौकरी, पोस्ट और अनुभव पर निर्भर करता है। एक इंजीनियर को लगभग 2 से 6 लाख सालाना सैलरी मिलती है। लेकिन यही सैलरी आपकी अनुभव के साथ-साथ धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। गूगल, फेसबुक, ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियां इंजीनियरों को एक करोड रुपए तक का सालाना सैलरी देती है।

Engineering के बाद क्या करें?

इंजीनियरिंग के बाद या तो आप मास्टर डिग्री (ME) या फिर MBA कोर्स कर सकते हैं। किसी भी बैचलर डिग्री कोर्स करने के बाद आप मास्टर डिग्री कोर्स करते हैं तो आपकी डिमांड ज्यादा हो जाती है। सभी छात्र मास्टर डिग्री कोर्स नहीं कर पाते हैं। लेकिन जो छात्र मास्टर डिग्री करते हैं उनका करियर एक नई दिशा की ओर जाता है।

अगर आप आगे पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं तो आपको जॉब करना चाहिए। बहुत सारी मल्टीनेशनल कंपनी में वैकेंसी निकलती है। आप वहां नौकरी करके नौकरी पा सकते हैं। लेकिन ज्यादातर छात्रों का कोर्स के दौरान ही कैंपस सिलेक्शन हो जाता है।

एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कैसे करें

प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स की अच्छे से पढ़ाई करनी होगी। इन सारी विषयों को ध्यान से पढ़ने पर ही आपका अच्छा रैंक आ सकता है। पिछले साल में हुए परीक्षा के सवाल को हल कीजिए। इसके साथ ही आपको टाइम मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना चाहिए।

हम उम्मीद करते है की यह पोस्ट Engineer Kaise Bane आपको जरूर पसंद आया होगा। आपको ये पोस्ट कैसी लगी ये आप हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। अगर आपके मन मे कोई सवाल है तो आप आप कॉमेंट मे पूछ सकते है।

यह भी पढे:

Leave a Comment