How to Become Blogger in Hindi

Blogger Kaise Bane: आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल तो हम रोज करते हैं और मनचाही जानकारी गूगल पर सर्च करके हासिल कर लेते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि हमें यह जानकारी कैसे मिलती है? यह जानकारी हमें ब्लॉग से मिलती है। लोगों में सरकारी और प्राइवेट नौकरियां को पाने की इच्छा तो होती है लेकिन आज के समय में हमारे देश में बेरोजगारों की तादाद बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। इसीलिए आज के युवा बिना कुछ किए खाली हाथ घर पर बैठना नहीं चाहते और पैसा कमाने का जरिया ढूंढते रहते हैं ताकि वह अपनी पहचान बना सके।

आज के समय में एक बेहतर कॅरियर बनाने और पैसे कमाने का सबसे अच्छा जरिया ब्लॉगिंग को माना जा रहा है। क्योंकि इसमें धन के साथ-साथ लोगों को लोकप्रियता भी खूब मिलती है। आज के इस पोस्ट में हम आपको ब्लॉगिंग क्या होता है और ब्लागर कैसे बन सकते हैं? इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

blogger kaise bane
blogger kaise bane

ब्लॉग क्या होता है?

ब्लॉग एक अंग्रेजी शब्द है जो कि वेब ब्लॉग शब्द का छोटा रूप है। इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी। यह गूगल द्वारा दी गई फ्री सर्विस है जिसके जरिए एक व्यक्ति अपनी बातों को पूरी दुनिया के साथ शेयर कर सकता है। ब्लॉग का उपयोग लोग अपने विचारों को दूसरों तक आसानी से पहुंचाने के लिए करते हैं। ब्लॉग पर लिखी गई पोस्ट हर उस व्यक्ति तक पहुंच जाती है जो गूगल पर उसके बारे में सर्च करता है। ब्लॉग एक वेबसाइट की तरह ही होता है। जिसे बिल्कुल फ्री में बनाया जा सकता है। गूगल ने इसका इंटरफेस इस प्रकार बनाया है जिसे हर कोई आसानी से इस्तेमाल कर सकता है ।

ब्लॉक लिखा क्यों जाता है?

आज से 15 – 20 साल पहले के समय में लोग डायरी मे अपने सुझाव या कुछ महत्वपूर्ण बातें लिखा करते थे और अखबार और मैगजींस के जरिए दूसरों के साथ शेयर किया करते थे। उसी तरह आज के आधुनिक युग में लोग इंटरनेट पर लिखना पसंद करते हैं और उसे शेयर करते हैं। इसी को ब्लॉग कहा जाता है। ब्लॉग में किसी भी विषय के बारे में लिखा जा सकता है। जैसे टेक्नोलॉजी से जुड़े ब्लॉग में नए और पुराने टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाती है। ब्लॉग लिखने वाले को ब्लॉगर कहते हैं और जो काम ब्लॉग पर होता है उसे ब्लॉगिंग कहते हैं।

वेबसाइट और ब्लॉग मे अंतर?

वेबसाइट बनाने के लिए कई तरह की वेब डिजाइनिंग प्रोग्राम की जानकारी होनी जरूरी होती है। वेबसाइट बनाने में पैसे भी लगते हैं। जबकि ब्लॉग एक फ्री सर्विस है जिसे बनाने के लिए ब्लॉगर, वर्डप्रेस, टंबलर, मीडियम, जुमला जैसी वेबसाइट की जरूरत होती है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपना ब्लॉग बड़े ही आसानी से और बहुत जल्दी बना सकता है। एक ब्लॉग को कोई एक व्यक्ति या एक टीम द्वारा चलाया जाता है। ब्लॉग लोगों के बीच में बहुत ही लोकप्रिय है और लगभग सभी इसका प्रयोग करना पसंद करते हैं।

शुरुआत के दिनों में ब्लॉग को मुफ्त में बनाया जा सकता है और फिर बाद में अपने जरूरत के हिसाब से उसमें बदलाव भी किया जा सकता है। क्योंकि मुफ्त ब्लॉक में सभी तरह की विशेषताएं नहीं होती है। ब्लॉग का आकार वेबसाइट की तुलना में छोटा होता है इसीलिए ब्लॉग को डिजिटल डायरी भी कहा जाता है। ब्लॉग में आर्टिकल, फोटो, वीडियो मौजूद रहता है और ब्लॉग के कंटेंट को ब्लॉग पोस्ट कहा जाता है। इन ब्लॉग पोस्ट को फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है।

ब्लॉगिंग क्या होता है ?

ब्लॉक बनाकर उस पर हर दिन पोस्ट लिखना उसे पब्लिश करना और अपने ब्लॉक को अच्छी तरह से डिजाइन करना इन सभी कार्यों को ब्लॉगिंग कहते हैं। इसे बनाने वाले व्यक्ति को समय-समय पर अपने विचारों को पोस्ट करते रहना होता है। ब्लॉग में पोस्ट लिखना, अपने ब्लॉक को डिजाइन करना, पोस्ट पर आए कमेंट का जवाब देना और इस तरह एक ब्लॉग को चलाने के लिए ब्लॉगर जो कुछ भी करता है उसे हम ब्लॉगिंग कहते हैं। ब्लॉक के जरिए ऑनलाइन पैसे भी कमाया जा सकता हैं। ब्लॉगिंग किसी भी विषय पर किया जा सकता है।

ब्लॉगिंग कितने तरह की होती है ?

ब्लॉगिंग दो तरह की होती है – पर्सनल ब्लॉगिंग और प्रोफेशनल ब्लॉगिंग। पर्सनल ब्लॉगिंग को हॉबी ब्लॉगिंग भी कहा जाता है। यह वह ब्लॉगर् होते हैं जिनके पास कुछ कहानी, घटना, सत्य कथा या तजुर्बा होता है जिन्हें वह सबके साथ शेयर करते हैं। यह कहानी उनके निजी जीवन के ऊपर भी हो सकता है या फिर किसी और के बारे में भी हो सकता है। ऐसा ब्लॉग अक्सर सेलिब्रिटी और मशहूर लोग ही बनाते हैं ताकि वह इसके जरिए अपनी बातें आम लोगों तक या अपने फैंस तक पहुंचा सके।

इन्हें ब्लॉगिंग से पैसे नहीं कमाना होता है। यह तो बस एक हॉबी के तौर पर ब्लॉगिंग करते हैं। पर्सनल ब्लॉग सेलिब्रिटी द्वारा लिखा जाता है इसीलिए आम लोग भी ऐसे ब्लॉग को पढ़ना पसंद करते हैं ताकि वह अपने कलाकार को करीब से जान सके।

प्रोफेशनल ब्लॉगिंग वह ब्लॉगर होता हैं जो ब्लॉगिंग को अपना प्रोफेशन या बिजनेस समझते हैं। इससे वह इतना पैसा कमा लेते हैं कि जिसे वह अपनी ज़रूरतें और सपना को पूरा कर सके। यह ब्लॉगिंग एक तरह का बिजनेस होता है जिसमें बेहतर प्लानिंग, स्ट्रेटजी, मेहनत और समय सब कुछ लगाकर काम करना होता है। तभी मेहनत का फल मिलता है। प्रोफेशनल ब्लॉगर बहुत से तरीकों जैसे गूगल ऐडसेंस, एडवरटाइजिंग, एफिलिएट लिंक्स, डोनेशन, इ-बुक्स, ऑनलाइन कोर्स से ब्लॉग को मोनेटाइज करके पैसे कमा लेते हैं।

इनमें से गूगल ऐडसेंस पैसा कमाने का सबसे प्रभावशाली जरिया है। एक प्रोफेशनल ब्लॉगर एक पर्सनल ब्लॉगर से बिल्कुल अलग होता है। अगर आपको लिखने का शौक है तो आप आसानी से ब्लागिंग का रास्ता चुन सकते हैं। अगर आपको ब्लॉगिंग के जरिए अच्छा पैसा कमाना है तो आपको उसके लिए बेहतर प्लान, लगन, मेहनत और धैर्य की जरूरत होती हैं।

ब्लॉगिंग करना इतना आसान नहीं है और अगर आप सोच रहे हैं कि आज आपने ब्लॉगिंग करना शुरू कर दिया है तो कल से ही पैसे आने शुरू हो जाएंगे तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं उसके लिए आपको मेहनत और सबसे ज्यादा धैर्य की जरूरत है ।

ब्लॉगर कैसे बन सकते हैं?

ब्लॉगर एक व्यक्ति होता है जो समय-समय पर ब्लॉग में पोस्ट लिखता है। ब्लॉगर बनने के लिए किसी विशेष योग्यता की जरूरत नहीं होती है। इसे कोई भी व्यक्ति जैसे स्टूडेंट, हाउसवाइफ, जॉब करने वाला व्यक्ति, व्यापारी, युवा, बुजुर्ग आदि समय निकालकर ब्लॉगिंग कर सकता है। हर वह व्यक्ति ब्लॉगिंग कर सकता है जिसके पास लिखने के लिए कुछ है और जिसे लिखना पसंद है। बस उसे इंटरनेट और ब्लागिंग के बारे में कुछ जानकारी होनी चाहिए।

इसके अलावा आपको खुद से ही पूछना होगा कि आप किस विषय में माहिर है। जिस पर आप ज्यादा से ज्यादा आर्टिकल या पोस्ट लिख सकते हैं। ब्लॉग बनाने से पहले हमें एक विषय चुनना होता है जिसे Niche कहा जाता है और फिर उससे संबंधित जानकारियां लिखकर पोस्ट करनी होती है। इसलिए सबसे पहले आपको यह सोचना होगा कि आप किस विषय पर दूसरों से बेहतर और मजेदार पोस्ट लिख सकते हैं।

इस दुनिया में लाखों ब्लॉग है और ऐसे कई सारे विषय जैसे फैशन, फूड, फिटनेस, न्यूज़, लाइफस्टाइल, मूवी, गेमिंग, फाइनेंस, पॉलिटिक्स, बिजनेस,ऑटोमोबाइल्स, एजुकेशन, गैजेट्स, हेल्प, टेक्नोलॉजी हैं। जिन पर रोजाना कुछ ना कुछ लिखा जा सकता है। इनमे से कोई भी अपने मनपसंद का टॉपिक चुन कर उस पर अपना ब्लॉग लिख सकते है। इस तरह आप चाहे तो अपने ब्लॉग पर एक से अधिक विषय पर भी आर्टिकल लिख सकते हैं।

ब्लॉगिंग करके पैसा कमाने के लिए ब्लॉक पर अच्छी ट्रैफिक की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए एक ब्लॉगर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। अच्छी ट्रैफिक के लिए अच्छे-अच्छे कंटेंट लिखने होते हैं। एक ब्लॉगर को अपने ब्लॉग को सफलतापूर्वक चलाने के लिए सिर्फ आर्टिकल ही लिखना नहीं होता है बल्कि और भी कई सारे काम जैसे ब्लॉक के लिए योजना बनाना, आर्टिकल लिखने के लिए रिसर्च करना होता है, टॉपिक से जुड़े कीवर्ड ढूंढना होता है, ब्लॉक पोस्ट के लिए सही इमेज को चुनना होता है ,समय समय पर ब्लॉग के डिजाइन को बदलना, साइट की स्पीड और अन्य समस्याओं को ठीक करना, ब्लॉक पोस्ट को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना करना होता है।

अगर आप यह सब काम करने में सक्षम हैं और अपना कीमती समय ब्लॉग पर लगाना चाहते हैं तो आप ब्लॉगर जरूर बन सकते हैं। ब्लॉग एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए एक व्यक्ति अपने विचार या अपने ज्ञान को लोगों के सामने रख सकता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर रोज नई-नई चीज लिखनी पड़ती है और यूजर्स को हमेशा नई-नई चीज़ सीखने को मिलती है।

हम उम्मीद करते है की आज की ये पोस्ट Blogger Kaise Bane आपको जरूर पसंद आई होगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी ये आप हमें कॉमेंट करके जरूर बताइएगा।

यह भी पढे:

Leave a Comment